News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग सहायता एवं जागरूकता शिविर

दिव्यांग सहायता एवं जागरूकता शिविर

भादरा में दिव्यांग सहायता एवं जागरूकता शिविर 

7 दिव्यांग को वितरित किए रोडवेज रियायती स्मार्ट कार्ड, 240 नए आवेदन 

भादरा। दिव्यांगो की सहायता के लिए मंगलवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ द्वारा रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पवन चोधरी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मुस्कान बानो मौजूद रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महावीर थालोड़, पार्षद पूनम सबलाणियां एवं नंदलाल सैनी तथा अदरीश अली मौजूद रहे।अतिथियों द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। 

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण एवं मुख्य बस स्टैंड भादरा रोड़वेज बुकिंग प्रभारी मांगेराम कुलड़िया ने बताया कि मंगलवार को नगरपालिका परिसर भादरा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित शिविर में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मौके पर विभिन्न श्रेणी के 07 दिव्यागों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ प्रदान किया गया। वहीं निगम द्वारा विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए वरिष्ठ नागरिक के 191 व दिव्यांगजन के 36 एवं वृद्धजन के 12 तथा विद्यार्थी का 01 सहित कुल 240 आवेदन लेकर ऑनलाइन करते हुए निगम की पास शाखा को प्रेषित किए। 

शिविर में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों तथा दिव्यांगों सहित विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही को मोके पर ही पूर्ण करवाने में ताल्लुका विधिक सेवा समिति भादरा अधिकार मित्र अमित सारस्वत, गोगामेड़ी गोरखटीला समाजसेवी टीम सफी मोहम्मद भाटी एवं उनकी टीम, समाजसेवी विनोद जी गोयल व सतपाल पंवार, सुरेन्द्र सांखला, शंकर आचार्य, नगरपालिका कर्मचारी निहालचंद एवं मुरारीलाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की। भादरा नगरपालिका अध्यक्ष मुस्कान बानो एवं अधिशाषी अधिकारी पवन चोधरी तथा ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महावीर थालोड़ सहित अतिथियों द्वारा शिविर में दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए दिव्यांगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों तथा वृद्धजनों की सहायतार्थ किए गए पुनीत कार्य की सराहना की गई। समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण तथा मुख्य बस स्टैंड रोड़वेज बुकिंग प्रभारी मांगेराम कुलड़िया ने बताया कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों व वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को अधिकाधिक लाभ दिलवाते हुए ज्यादा से ज्यादा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करवाना ही मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर ताल्लुका विधिक सेवा समिति अधिकार मित्र अमित सारस्वत, गोगामेड़ी गोरखटीला टीम सफी मोहम्मद भाटी व संदीप कुमार एवं धनाराम सुथार तथा डॉक्टर सलाउद्दीन भाटी, व सतपाल पंवार एवं सुरेन्द्र सांखला तथा शंकर आचार्य, नगरपालिका कर्मचारी निहालचंद एवं मुरारीलाल सहित नगरपालिका कार्यालय स्टाफ व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि सहित दिव्यांग एवं वृद्धजन तथा वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.