News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजन

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजन

दिव्यांग सहायता एवं जागरूकता शिविर

16 दिव्यागों को यूडीआईडी कार्ड एवं रोडवेज रियायती स्मार्ट कार्ड का किया वितरण

संगरिया। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा बुधवार को तहसील परिसर में दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नायब तहसीलदार रामसिंह मीणा की अध्यक्षता में किया गया।दीनगढ़ के समाजसेवी दिनेश गहलोत ने बताया कि दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंसलाल सहारण दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना को ही मानवता की सच्ची सेवा का नेक उदाहरण दिया है।

समिति द्वारा बुधवार को तहसील परिसर संगरिया में उपखंड क्षेत्र के 16 दिव्यांगों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के सहयोग से दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण किया।संगरिया नायब तहसीलदार रामसिंह मीणा एवं बारसंघ पैनल अधिवक्ता हरमीत बलजोत द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग यूडआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए केन्द्र एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आधिकारिक लाभ उठाने का आग्रह करते हुए समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा दिव्यांगों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से किए गए पुनीत कार्य की सराहना की। इस अवसर पर संगरिया नायब तहसीलदार रामसिंह मीणा,बारसंघ पैनल अधिवक्ता हरमीत बलजोत,समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रासुवाला कनिष्ठ सहायक सुबोध कुमार, मानकसर समाजसेवी रियासत अली सहित उपखंड एवं तहसील कार्यालय स्टाफ तथा दिव्यांगजन मौजूद रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.