News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

11 फरवरी को तलवाड़ा झील में महापंचायत

11 फरवरी को तलवाड़ा झील में महापंचायत

राठीखेड़ा में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री का विवाद  

17 माह से चल रहा है धरना प्रदर्शन, किसानो द्वारा एमओयू रद्द करने व किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग, 

11 फरवरी को तलवाड़ा झील में होगी चौथी महापंचायत

टिब्बी। ब्लॉक की ग्राम पंचायत राठीखेड़ा के चक पांच आरके में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्टरी के विरोध में फैक्टरी हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में पिछले 17 माह से जारी आदोलन के तहत 11 फरवरी को तलवाड़ा झील स्थित अनाज मंडी में महापंचायत आयोजित की जाएगी। संघर्ष समिति, संयुक्त किसान मोर्चा सहित अन्य संगठनों द्वारा इसकी तैयारियों को लेकर आमजन से अपील व जनसंपर्क करने में संघर्ष समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।माकपा नेता जगजीत सिंह जग्गी ने कहा कि बुधवार 11 फरवरी को तलवाड़ा झील अनाज मंडी में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी। आर पार की होगी। जिसमें बड़ी संख्या में किसान मजदूर नौजवान, कार्यकर्ता ट्रैक्टर, बाइक सहित भाग लेगा। 17 माह से किसानो की मांग को अनसुना करने के प्रति रोष जताते हुए कहा कि किसान संगठनों, नौजवानों, संघर्ष समिति द्वारा गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर जनसंपर्क कर बड़ी संख्या महापंचायत में आयेंगे।

इससे पूर्व इस संबंध में शहर के मुख्य गुरुद्वारा सिंह सभा  परिसर में संघर्ष समिति के सदस्यों ने पत्रकार वार्ता कर प्रशासन को चेतावनी दी की। 11 फरवरी को तलवाड़ा झील में होगी जो ऐतिहासिक होगी। इसमें संघर्ष समिति सदस्य नितिन ढाका, महंगा सिंह सिधु, रविन्द्र रिणवां व रवि जोसन ने कहा कि मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रहेगा। नितिन ढाका ने कहा कि 17 दिसम्बर को हनुमानगढ़ में आयोजित महापंचायत के दौरान अधिकारियों से संघर्ष समिति की वार्ता हुई थी। इस दौरान फैक्टरी का एमओयू रद्द करने तथा किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग रखी गई थी। अधिकारियों द्वारा सरकार को पत्र भेजे जाने के बाद करीब 50 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 17 दिसम्बर के बाद संघर्ष समिति से किसी स्तर पर कोई सकारात्मक वार्ता नहीं की गई है।

महंगासिंह सिधु ने कहा कि क्षेत्र के किसान पिछले 17 माह से एथेनॉल फैक्टरी के विरोध में आंदोलनरत हैं। अब तक तीन महापंचायतें हो चुकी है और चौथी महापंचायत 11 फरवरी को तलवाड़ा झील की अनाज मंडी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने फैक्टरी का एमओयू रद्द करने तथा किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग की। रविन्द्र रिणवां व रवि जोसन ने कहा कि महापंचायत में क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और व्यापारी भाग लेंगे। इधर प्रशासन भी लोगों से समझाइश के प्रयास के लिए सीएलजी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों से बैठक कर सहयोग की अपील कर रहा है। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.