News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

तलवाड़ा झील में बुधवार को महापंचायत के लिए एडीएम ने सीएलजी सदस्यों से बैठक, शांति के लिए की अपील

तलवाड़ा झील में बुधवार को महापंचायत के लिए एडीएम ने सीएलजी सदस्यों से बैठक, शांति के लिए की अपील

एथेनॉल फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति द्वारा 11 फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर प्रशासन अलर्ट

एडीएम ने सीएलजी सदस्यों से बैठक, आमजन से शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु की अपील 



टिब्बी। राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसान संगठनो द्वारा तलवाडा झील में 11 फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत व किसानों द्वारा ऐतिहासिक बनाने की चेतावनी के दृष्टिगत प्रशासन ने सतर्क हो गया है। कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु सोमवार को टिब्बी पुलिस थाना में अतिरिक्त जिला कलक्टर हनुमानगढ़ श्री उम्मेदीलाल मीणा की अध्यक्षता मे सीएलजी सदस्यो, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एएसपी अरविन्द बिश्नोई, संगरिया एसडीएम जय कौशिक, टिब्बी एसडीएम सत्यनारायण सुथार, वृताधिकारी वृत संगरिया रमेश माचरा, तहसीलदार हरीश टाक, थानाधिकारी हसंराज लूणा उपस्थित रहे।

बैठक एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने बताया कि 17 दिसम्बर को संघर्ष समिति द्वारा जिला मुख्यालय पर एक महापंचायत का आयोजन किया गया था जिसमे प्रशासन के साथ वार्ता पर निम्न दो बिन्दुओ पर सहमति बनी गई थी। फैक्ट्री का एमओयु रद्द करने हेतु सरकार को पत्र लिख दिया गया है। फैक्ट्री आन्दोलन के दौरान दर्ज हुये मुकदमो की जांच सीआईडी सीबी को सौपी जावे। इस पर आन्दोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमो की जांच सीआईडी सीबी को भेजकर वर्तमान मे जांच सीआईडी सीबी द्वारा जारी है। इसके साथ-साथ 10 दिसम्बर के पश्चात फैक्ट्री में किसी भी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नही चल रहा है, इस प्रकार जिला स्तर पर कोई भी मांग लम्बित नहीं है। आमजन से अपील है कि प्रस्तावित महासभा के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखे, किसी भी प्रकार से सार्वजनिक सम्पति को नुकसान ना पहुंचाये तथा रेलमार्ग एवं राजमार्ग को रोककर बाधित ना करे। किसी भी प्रकार के भडकाउ एवं भ्रामक अफवाहो से सावधान रहे। तथा अवांछनीय या संदिग्ध गतिविधि की सुचना तुंरत पुलिस व प्रशासन से साझा करे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.