जिला प्रशासन की आमजन से अपील
हनुमानगढ़ जिला प्रशासन की आमजन से अपील
हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील की ग्राम पंचायत राठीखेड़ाके चक 5 आरके में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध स्वरूप 11 फरवरी, 2026 को तलवाड़ा में महापंचायत प्रस्तावित है। स्थानीय तहसील एवं उपखण्ड स्तर पर तथा जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में निरन्तर संवाद किया जा रहा है। इसी निरन्तरता में प्रशासन द्वारा संघर्ष समिति पदाधिकारियों को 09 एवं 10 फरवरी, 2026 को वार्ता हेतु आमन्त्रित किया गया।
जिला प्रशासन आमजन से अपील करते हुए कहा कि
- क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण प्रदूषण और भावनाओं को लेकर सरकार संवेदनशील है, और इस सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा भी प्लांट का निरीक्षण किया गया है, और संघर्ष समिति के सदस्यों से वार्ता कर उनकी आशंकाओं को समझा गया है।
- इस कमेटी द्वारा अपनी रिपोर्ट सरकार को शीघ्र प्रस्तुत की जायेगी, उसी अनुसार ही अग्रिम कार्यवाही की जानी है।
- जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो में रेल्वे लाईन जाम करने सड़क पर चक्काजाम करने का जिक्र किया गया है।
- इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन की आमजन, युवा साथियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से आग्रह है कि इस महापंचायत में लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखते हुए भाग लेवें।
.jpg)