News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू

बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू

बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू, जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी शुभकामना 

जिला कलेक्टर बोले, सफलता के लिए तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास से दें परीक्षा

हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले जिले के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार का तनाव न लें, बल्कि पूर्ण आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन सफलता की कुंजी है।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और घर में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखें, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षाए शांतिपूर्ण संपन्न हो सकें। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी, गुरुवार से प्रारम्भ होगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post