News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मानस अभियान 2.0 में खेलकूद प्रतियोगिता

मानस अभियान 2.0 में खेलकूद प्रतियोगिता

मानस 2.0 अभियान के तहत जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

पुरुष वर्ग में संगरिया और महिला वर्ग में रावतसर की टीम विजेता

हनुमानगढ़। जिला प्रशासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के साथ नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को मानस 2.0 अभियान के अंतर्गत हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय वॉलीबॉल (स्मैशिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने खिलाड़ियों और उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं और ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पुरुष वर्ग के टिब्बी और नोहर ब्लॉक के बीच मुकाबले से हुआ। जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें पुरुष वर्ग की 7 तथा महिला वर्ग की 6 टीमों ने भाग लिया। गौरतलब है कि इससे पूर्व 7 फरवरी से ग्राम पंचायत स्तर और 13 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ब्लॉक स्तर पर 93 टीमों ने हिस्सा लिया था। 

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में संगरिया टीम विजेता तथा पीलीबंगा टीम उपविजेता रही, जबकि महिला वर्ग में रावतसर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और टिब्बी टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के दौरान विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। भोजन व पुरस्कारों की व्यवस्था भामाशाह और जनप्रतिनिधि श्री सुरेंद्र तिवाड़ी द्वारा की गई। श्री तिवाड़ी ने जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे मानस 2.0 अभियान में नियमित खेल प्रतियोगिताओं की प्रशंसा की। 

कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, जिला खेल अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला, जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी श्री आरडी सिंह, कर अधिकारी श्री नितिन कुमार, जनप्रतिनिधि श्री आशीष पारीक, श्री विकास गुप्ता, श्री हरीश दफ्तरी, श्री सुमित सूखेजा सहित खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद रहे। 







___

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.