राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जारी की सुरक्षा गाइडलाइन
ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी को देखते हुए, महानिदेशक पुलिस राजस्थान के मार्गदर्शन में, साइबर शाखा ने नई सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है।
निवेश या भुगतान से पहले संबंधित यूपीआई आईडी, क्यूआर कोड या बैंक खाते का, 'SEBI Check' के माध्यम से सत्यापन अवश्य करें।
उपमहानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि सेबी साथी ऐप या सेबी की वेबसाइट पर जाकर, सेबी चैक' से संबंधित आईडी की पुष्टि करें। यदि 'UPI ID is invalid' दिखे तो भुगतान न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन, 9256001930 / 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
