News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

बजट घोषणा 2026-2027

बजट घोषणा 2026-2027

प्रदेश सरकार द्वारा बजट घोषणा 2026-27 में हनुमानगढ़ को मिली सौगात



1. हनुमानगढ़ जिले में 25 लाख रूपये की लागत से राजगढ़-भादरा-नोहर पर आरओबी निर्माण हेतु डीपीआर बनाई जाएगी।

2. हनुमानगढ़ जिले में एलसी-83 (बठिंडा-सूरतगढ़ खण्ड में 116/6-7 KM) पर 80 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण करवाया जाएगा।

3. हनुमानगढ़ जिले में एलसी-57 {राजगढ़-भादरा-नोहर (स्टेट हाइवे-106)} (गोगामेड़ी) आरओबी/आरयूबी की डीपीआर बनाया जाना प्रस्तावित है।

4. हनुमानगढ़ के एलसी-46 {भादरा-नोहर (SH-106)} (नोहर) पर आरओबी/आरयूबी की डीपीआर बनाया जाना प्रस्तावित है।

5. हनुमानगढ़ जिले के कालीबंगा (पीलीबंगा) में 220 केवी का जीएसएस निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

6. हनुमानगढ़ जिले के पूरबसर (नोहर) में 33/11 केवी के जीएसएस का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

7. हनुमानगढ़ पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में चरणबद्ध रूप से आगामी दो वर्षों में ICT Labs की स्थापना की जाएगी।

8. हनुमानगढ़ सहित 14 जिलों में 19 करोड़ की लागत से चिल्ड्रन होम्स के भवन उपलब्ध करवाए जायेंगे।

9. हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में 225 करोड़ रुपए की लागत से भाखड़ा नहर प्रणाली की सार्दुल ब्रांच की रिलाईनिंग का कार्य करवाया जाएगा।

10. हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में 80 करोड़ रुपए की लागत से भाखड़ा नहर प्रणाली की करणी सिंह ब्रांच की रिलाईनिंग का कार्य करवाया जाएगा।

11. हनुमानगढ़ जिले में 75 करोड़ रुपए की लागत से नोहर वितरिका, जसाना मेजर, मलवानी माईनर-सब माईनर, बिरकाली, लालपुरा, करोति, ललाना, अप्पुवाला, चारण वाली, रायसिंहपुरा, फेफाना माईनर की नहरों के रिलाईनिंग कार्य करवाया जाएगा।

12. हनुमानगढ़ जिले में 2 करोड़ रुपए की लागत से सिद्धमुख नोहर फीडर (हरियाणा भाग) की बुर्जी 0 से 160.4 तक एवं सिद्धमुख फीडर (हरियाणा भाग) 38 किमी. लम्बाई के जीर्णोद्धार हेतु डीपीआर बनाई जाएगी।

13. हनुमानगढ़ जिले में 10 करोड़ रूपये की लागत से सिद्धमुख सिंचाई प्रणाली की (नोहर) रासलाना वितरिका नहर के बड़बिराना माइनर का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।

14. हनुमानगढ़ जिले के रतनपुरा (संगरिया) सहित प्रदेश में न्यूनतम 3 हजार पशुधन वाली तथा पशु चिकित्सा संस्था विहीन 200 ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले जायेंगे।

15. हनुमानगढ़ सहित 16 जिलों में 32 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल उद्यान 'Oxyzones' के रूप में विकसित किए जाएंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.