News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मंडी टू मल्टीनेशनल समिट 2026

मंडी टू मल्टीनेशनल समिट 2026

22 फरवरी को ‘मंडी टू मल्टीनेशनल समिट’, निर्यात अवसरों पर हुई चर्चा

हनुमानगढ़। जिला उद्योग केंद्र में मंगलवार को उद्योगपतियों और व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 22 फरवरी को प्रस्तावित “मंडी टू मल्टीनेशनल समिट 2026” की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने तथा व्यापारियों को निर्यात प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। समिट का उद्देश्य है कि व्यापारियों को निर्यात के नए अवसर उपलब्ध करवाए जाए और जिले के उत्पादों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल हो। 

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्रीमती आकाशदीप सिद्धू ने कहा कि हनुमानगढ़ के व्यापारी गुणवत्ता, पैकेजिंग और वैश्विक मानकों की समझ विकसित कर सीधे निर्यात से जुड़ सकते हैं। सहायक आयुक्त श्रीमती दिव्या ने "एक कदम निर्यात की ओर" कार्यक्रम के तहत निर्यात पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में एसकेडी यूनिवर्सिटी से श्री बाबूलाल जुनेजा, लघु उद्योग भारती से श्री राकेश बंसल, श्री रामकुमार सहारण, उद्योगपति श्री मयंक हिसारिया, व्यापारी श्री पदम जैन तथा फूड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण गोल्यान सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूत किया जाए तो हनुमानगढ़ के कृषि एवं लघु उद्योग उत्पाद विदेशी बाजारों में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

__

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.