ग्राम उत्थान शिविर 2026
शेरेकां में ग्राम उत्थान शिविर, कृषि यंत्र अनुदान योजना में स्ट्रा रीपर किया स्वीकृत, डेढ़ लाख रुपये का मिलेगा अनुदान
कृषि यंत्र से फसल अवशेष का उचित प्रबंधन करने में मिलेगी सहायता
टिब्बी। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं गांव में ही निदान करने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें आमजन को 13 विभागों की योजनाओं से लाभान्वित व जानकारी प्रदान की गई। शुक्रवार को टिब्बी ब्लॉक के गिरदावर सर्किल शेरेकां में शुक्रवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में एससी वर्ग के एक किसान को कृषि यंत्र योजना के अंतर्गत स्ट्रा रीपर की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर राहत दी। जिस पर कृषक को डेढ़ लाख का अनुदान मिलेगा।
पन्नीवाली के चक 12 एफटीपी के कृषक देवीलाल पुत्र श्री निक्कुराम ने कृषि यंत्र योजना में आवेदन किया। सहायक कृषि अधिकारी पवन शर्मा ने फसल अवशेष प्रबंधन तथा पशु चारे बनाने हेतु स्ट्रा रीपर की कृषि यंत्र की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि उसे कृषि यंत्र पर डेढ़ लाख का अनुदान भी मिलेगा। किसान बोला कि अब उसे धान की फसल में अवशेष पराली से पशु चारा बनाने तथा उसका उचित प्रबंधन करने के साथ साथ आर्थिक सहायता हेतु अनुदान मिलने से उस पर कर्ज का बोझ भी नहीं पड़ेगा। कृषि के साथ आजीविका चलाने में भी सहायक होगा। उसने सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक, बीडीओ श्री जसवीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी श्री शिव भगवन कूकना, सहायक कृषि अधिकारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
