News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्राम उत्थान शिविर में श्रमिक परिवार को बड़ी राहत

ग्राम उत्थान शिविर में श्रमिक परिवार को बड़ी राहत

महात्मा ज्योतिबा फूले मण्डी श्रमिक कल्याण योजना से श्रमिक परिवार की बेटी के विवाह सहायता राशि का त्वरित लाभ

हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ज़मीनी स्तर पर जरूरतमंदों के लिए संबल बन रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम उत्थान शिविर (ग्राम-2026) के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत फतेहगढ़ बास खिलेरी में आयोजित शिविर में महात्मा ज्योतिबा फूले मण्डी श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत एक श्रमिक परिवार को बड़ी राहत प्रदान की गई।

योजना के तहत वार्ड संख्या 27, हनुमानगढ़ टाउन निवासी मण्डी श्रमिक बुधराम पुत्र किशोरी लाल को उनकी पुत्री अंजली रानी के विवाह उपरांत 75 हजार रुपये की विवाह सहायता राशि स्वीकृत की गई। उल्लेखनीय है कि अंजली रानी का विवाह 30 नवम्बर, 2025 को सम्पन्न हुआ था। इसके पश्चात बुधराम द्वारा कृषि उपज मण्डी समिति, विशिष्ट श्रेणी, हनुमानगढ़ टाउन में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार आवेदन किया गया।

मण्डी समिति द्वारा प्रकरण की जांच कर योजना के बिंदु संख्या 4 (1-अ) के अंतर्गत पात्र पाए जाने पर सहायता राशि स्वीकृत की गई। ग्राम उत्थान शिविर के दौरान मण्डी समिति स्टाफ सुभाष कुमार, जितेन्द्र सिंह, जगदीशराय एवं शिविर प्रभारी रणवीर फुलेजी तथा आईएलआर लोकेन्द्र सिंह की उपस्थिति में लाभार्थी को बैंक प्रारूप सौंपा गया तथा मौके पर ही राजकिसान पोर्टल के माध्यम से 75 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर लाभार्थी बुधराम ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन हनुमानगढ़ एवं मण्डी समिति स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से मण्डी में कार्य करने वाले हम्माल, तौलिया व पल्लेदार जैसे श्रमिकों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उन पर कर्ज का बोझ कम होता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विवाह सहायता, प्रसूति सहायता, छात्रवृत्ति, मेधावी एवं चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाएँ श्रमिक परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.