ग्राम उत्थान शिविर 2026
शेरेकां में ग्राम उत्थान शिविर में कृषक को मिली राहत,
पीरकामड़िया के चक 21 एनजीसी में दशक पुराने संयुक्त खाते का सहमति से किया विभाजन
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं गांव में ही निदान करने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें आमजन को 13 विभागों की योजनाओं से लाभान्वित व जानकारी प्रदान की गई। शुक्रवार को टिब्बी ब्लॉक के गिरदावर सर्किल शेरेकां में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पीरकामड़िया के चक 21 एनजीसी में एक दशक पुराने 10 बीघा की कृषि भूमि के संयुक्त खाते का सहमति से विभाजन किया। शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक व बीडीओ जसवीर सिंह को कृषक परमजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह व हरजिंद्र सिंह पुत्र श्री कुलवंत सिंह जट्ट सिख ने ने खाता विभाजन का प्रार्थना पत्र दिया । प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पीरकामड़िया के चक 21 एनजीसी में 10 बीघा की कृषि भूमि का संयुक्त खाता है। जिस पर राजस्व टीम ने खाता विभाजन/ विनिमय की धारा 53 / 48 राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के तहत शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक ने तत्काल राजस्व टीम भूअभिलेखनिरीक्षक सुरेश चोयल, पटवारी रमन निमिवाल ने आपसी सहमति से खाते का विभाजन किया। खाता विभाजन का दस्तावेज किसानो को सौंपा तो प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार व राजस्व टीम का आभार व्यक्त किया।
