News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रोड़ावाली में ग्राम उत्थान शिविर

रोड़ावाली में ग्राम उत्थान शिविर

जिला कलेक्टर ने किया ग्राम उत्थान शिविर रोड़ावाली का निरीक्षण

हनुमानगढ़। ग्राम उत्थान शिविर–2026 के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत रोड़ावाली में आयोजित शिविर का जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विभागवार स्टॉल की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपस्थिति किसानों से भी उन्होंने शिविरों के संबंध में फीडबैक लिया। शिविर में किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ मिला। शिविर में चक 4 आर.आर.डब्ल्यू निवासी लाभार्थी विनोद कुमार पुत्र रूपराम को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके खेत की उर्वरता और फसल चयन को लेकर स्पष्ट मार्गदर्शन मिला।

लाभार्थी विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठियों एवं कार्यशालाओं में भाग लेकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। बागवानी विकसित करने की मंशा से उन्होंने अपने खेत की मिट्टी की जांच करवाई, जिसमें नाइट्रोजन एवं सूक्ष्म पोषक तत्व बोरोन की कमी पाई गई। कृषि विभाग की अनुशंसाओं के अनुसार इन पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा डालने से मृदा स्वास्थ्य में सुधार संभव है तथा कौन-कौन से फलदार वृक्ष लगाए जा सकते हैं, इसकी भी उपयोगी जानकारी उन्हें प्राप्त हुई।

शिविर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त होने पर लाभार्थी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सलाह से खेती करने पर लागत घटेगी और उत्पादन व गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला परिषद् सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, उद्यान उपनिदेशक डॉ. रमेशचन्द्र बराला, शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार श्री रणवीर तथा प्रशासक इस्मा बीबी उपस्थित रहे।

___

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post