टिब्बी ब्लॉक में मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण, 7 मेट को किया ब्लैक लिस्ट
टिब्बी ब्लॉक में महानरेगा योजनान्तर्गत 44 कार्यो का किया औचक निरीक्षण
7 कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर मेटों को किया ब्लैक लिस्ट
टिब्बी। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में मंगलवार को ब्लॉक टिब्बी क्षेत्र में विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे महानरेगा योजनान्तर्गत 44 कार्यो का औचक निरीक्षण के दौरान 7 कार्यों में उपस्थिति में अनियमितता पाये जाने पर मेटों को ब्लैक लिस्ट किया।
मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण के दौरान जिला परिषद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री देशराज बिश्नोई, उपखण्ड अधिकारी श्री सत्यनारायण सुथार, विकास अधिकारी श्री राधाकृष्ण कड़वासरा, तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री जसवीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी श्री कर्मजीत सिंह व श्री शिव भगवान कुकणा तथा कनिष्ठ तकनिकी सहायकों ने किया। निरीक्षण के दौरान 7 कार्यो पर उपस्थिति में अनियमितता व कार्य सन्तोषजनक नही पाये जाने के कारण 7 मेटों को ब्लैक लिस्ट किया गया। विकास अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी उक्त निरीक्षण उच्च अधिकारियों के निर्देशन में निरन्तर रहेगा।


