पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती पर किया याद
संगरिया जनसुनवाई केंद्र पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती पर कार्यक्रम
पायलट के जीवन एवं जनसेवा से जुड़े प्रेरणादायी कार्यों को किया स्मरण
संगरिया। जन सुनवाई केंद्र में विधायक अभिमन्यु पुनिया के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री राजेश पायलट की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय राजेश पायलट जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन एवं जनसेवा से जुड़े प्रेरणादायी कार्यों को स्मरण किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट जी ने सदैव किसानों, युवाओं एवं आमजन के हितों के लिए संघर्ष करते हुए देश की राजनीति में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनके आदर्श एवं विचार आज भी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष संगरिया श्री सुधीर गोदारा, ओम करवा, सुभाष चौरडिया, अशोक चौधरी, जयपाल धारणिया, सुरेन्द्र कांसल, प्रवीण बिश्नोई, अमित डेलू, सरपंच मनीराम सहू, दिनेश बोलावाली, सरपंच रामकुमार सिद्ध, नरेश बेनीवाल, पवन सोनी, रविन्द्र सहारण, पार्षद सचिन, अश्वनी थापन, मंडल अध्यक्ष गोपी झोरड़, जितेंद्र लोहरा, कुलदीप सहारण, राधे शर्मा, जसविंदर सिद्धू, मरुधर घोटिया, धर्मपाल बंसल, श्री सुनील तिवारी, सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन, गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


