News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

मानस अभियान 2.0 में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, पुरुष व महिला वर्ग में सिलवाला खुर्द टीम रही विजेता

विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेगी भाग

टिब्बी। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर द्वारा आयोजित मानस अभियान 2.0 के अंतर्गत शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय टिब्बी परिसर में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सिलवाला खुर्द की पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम पराजित कर विजेता रही। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में सिलवाला खुर्द ने भुरानपुरा को 3-0 से पराजित किया। वही पुरुष वर्ग में भी सिलवाला खुर्द ने चाहुवाली की टीम को पराजित कर विजेता रही।

प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक हुआ। जिसमें के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अरोड़ा और प्रतियोगिता पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य श्री जसपाल सिंह बराड़, दिनेश अग्रवाल, सुरजीत खीचड़, शारीरिक शिक्षक रजनीश, भंवरलाल गोदारा, कुलवंत सुथार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। वक्ताओं ने खेल खेल में युवाओं को नशे से दूर करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो युवा वर्ग को नशे से दूर कर देश के लिए सुयोग्य नागरिक बन सकते है। 




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post