News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में नवनियुक्त युवाओं को वेलकम किट

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तर से किया संबोधन

एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ, जिले के 398 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भी किया गया।

जिले में इस अवसर पर विभिन्न विभागों में चयनित कुल 398 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र एवं वेलकम किट प्रदान किए गए। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 172, पशुपालन विभाग के 97, राजस्व विभाग के 49, पंचायती राज विभाग के 54, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के 5, संस्कृत शिक्षा विभाग के 5, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के 2, खान एवं भूविज्ञान विभाग के 1, कौशल विकास विभाग के 6, माध्यमिक शिक्षा विभाग व नगरीय निकायों में 2-2 तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और कृषि विभाग में 1-1 युवा शामिल रहे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रियाएं पारदर्शी ढंग से आयोजित की जा रही हैं, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रचनात्मक गतिविधियां अपनाए तथा स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखें। साथ ही नवनियुक्त कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी गई।

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ किया तथा 21,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने 16,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा 1000 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का हस्तांतरण भी किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एडीएम श्री उम्मेदीलाल मीना, जिला परिषद सीईओ श्री ओ.पी. बिश्नोई, जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू, श्री प्रदीप ऐरी, श्री आशीष पारीक, श्री ओम सोनी, श्री देवेंद्र पारीक, श्री संजय शर्मा, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत, जिला रोजगार अधिकारी श्री विनोद गोदारा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

---

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post