News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान

'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान

भादरा में खाद्य सामग्री की सघन जांच, दो नमूने बीकानेर लैब भेजे

हनुमानगढ़। होली पर्व के मद्देनज़र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। यह अभियान 3 मार्च तक संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।

आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान की आयुक्त आईएएस डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत रविवार को भादरा कस्बे में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच की और दो नमूने संग्रहित किए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि होली के दौरान मावा, मिठाई, नमकीन और डेयरी उत्पादों की मांग बढऩे के कारण मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए विभागीय टीमें नियमित और आकस्मिक निरीक्षण कर रही हैं।

रविवार को भादरा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान मावा व पनीर का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद, लैब तकनीशियन सुभाष कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने आमजन से अपील की है कि खाद्य सामग्री में मिलावट की किसी भी आशंका की सूचना विभागीय हेल्पलाइन पर दें।

चिकित्सा विभाग ने स्पष्ट किया है कि  'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में लगातार निगरानी जारी रहेगी, ताकि होली का त्योहार सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में मनाया जा सके।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.