News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

वृद्धजन व दिव्यांगो को मिली राहत

वृद्धजन व दिव्यांगो को मिली राहत

खाराखेड़ा में वृद्धजनों, दिव्यांगो के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

वृद्धजन को वाकिंग स्टिक, दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड तथा वरिष्ठ नागरिक रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का किया वितरण

टिब्बी। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति निरंतर जरूरतमंद व दिव्यागों के लिए सहारा बन रही है  ग्राम पंचायत खाराखेड़ा के बस स्टैंड पर स्थित सामुदायिक धर्मशाला में वृद्धजन सम्मान, वाकिंग स्टिक, दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड तथा वरिष्ठ नागरिक रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड के वितरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसकी अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी दलवीर सिंह ने की।  जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टिब्बी उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार व विशिष्ट अतिथि खाराखेड़ा पंचायत समिति सदस्य भगवाना राम उपस्थित रहे। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया कि समिति द्वारा नरसेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। 

10 दिव्यांगों को वाकिंग स्टिक, 63 को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण

समिति ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के सहयोग से 05 दिव्यांगों को दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के 10 वृद्धजनों को चलने फिरने में मदद हेतु वाकिंग स्टिक तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से दिव्यांगजन व वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिक सहित विभिन्न श्रेणी के 63 रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण कर लाभान्वित किया । कार्यक्रम की खास बात यह रही कि  भारतीय संस्कृति के अनुसार समिति द्वारा अतिथिगणों की मौजूदगी में  105 वर्षीय वृद्ध अमरसिंह का पगड़ी पहनाकर व मनोरंजन हेतू समाचार एवं भजन सुनने के लिए रेडियो एवं चलने फिरने में मदद हेतू वाकिंग स्टिक प्रदान कर सम्मान किया गया जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। समिति द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की अभी लोगो ने सराहना की। 

निस्वार्थ भाव से वंचित तथा उपेक्षित वर्ग के लिए कार्य की सराहना

उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार ने बताया कि हमें गर्व है कि हमें आज वृद्धजन सम्मान एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर बुजुर्गों का सम्मान व आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है उन्होंने कहा कि समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण को यह कार्य करने पर जो आत्मिक संतुष्टि मिलती है, मुझे लगता है कि  उस आत्म संतुष्टि का कोई मुकाबला नहीं है। युवाओं को ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में बहुत सारे कार्य करते हैं चाहे कोई सरकारी कर्मचारी है या फैक्ट्री श्रमिक एवं किसान है हम हमारी ड्यूटी जिम्मेदारी से करें यह हम सभी का धर्म है लेकिन इन्होंने अपने मूल काम से हटकर समाज एवं वंचित तथा उपेक्षित वर्ग के लिए समय देकर सरकार की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने हेतु निस्वार्थ भाव से जो पुनीत कार्य कर रहे हैं ऐसे पुनीत कार्य काबिले तारीफ है।



वहीं अतिथियों द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगों तथा वरिष्ठ नागरिकों को दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड व रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए ज्यादा से ज्यादा से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।खाराखेड़ा ग्राम विकास अधिकारी दलवीर सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य भगवाना राम ने समिति सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा प्रत्येक उपखंड क्षेत्र में पहुंचकर संबंधित प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगों एवं वृद्धजनों की सहायता निस्वार्थ भाव से प्रदान की जा रही सेवाओं के लिए सराहना की। वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांग यूडीआईडी एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण में खाराखेड़ा ई-मित्र संचालक बलदेव का सराहनीय योगदान रहा।समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, वृद्धजन तथा दिव्यांजन मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.