News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

14 दिव्यांग को कल्याणकारी और योजनाओं का सहारा

14 दिव्यांग को कल्याणकारी और योजनाओं का सहारा

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति का "दिव्यांग आपके द्वार मिशन"

14 दिव्यांगो को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित कर दी खुशियां, 

हनुमानगढ़। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे दिव्यांग की सेवा एक लिए दिव्यांग आपके द्वार मिशन" के तहत शुक्रवार को मानवता की सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति, प्रशासन व चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग से क्षेत्र के गरीब एवं असहाय 03 दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं की स्वीकृति देकर उनके घर पहुँचकर लाभान्वित किया। समिति अध्यक्ष हरबंस लाल सहारण ने बताया कि समिति द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत निहालपुरा निवासी प्रदीप कौर(20) पुत्री नरेंद्रसिंह को करीब 04 वर्ष पूर्व सिर में दर्द होने की पीड़ा के कारण परिवार ने पीलीबंगा, हनुमानगढ़, गंगानगर तथा बीकानेर सहित अनेक जगह से इलाज करवाया लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगा इलाज नहीं करवा पाए।प्रदीप कौर के पिता नरेंद्रसिंह पीलीबंगा के निजी स्कूल की बस पर चालक का कार्य व छुट्टी के दिन दिहाड़ी मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं अपनी कमाई का सारा पैसा बच्ची के इलाज में खर्च हो गया लेकिन इलाज संभव नहीं हो पाया जिसके बाद से बच्ची चारपाई पर अपना जीवन यापन करने को मजबूर हो गई।एक माह पूर्व निहालपुरा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी राहुल भाम्भू व दिव्यांग जगतारसिंह की सूचना के आधार पर समिति द्वारा असहाय दिव्यांग बच्ची के घर निहालपुरा पहुंचकर परिवारजनों से जानकारी लेकर जिला चिकित्सालय के न्यूरोफिजिशियन डॉक्टर राजेश कुमार यादव व मेडिकल बोर्ड टीम से समन्वय करते हुए जिला चिकित्सालय ले जाकर दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी करवाया तथा ई-मित्र के माध्यम से प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन करवाते हुए जनआधार में अपडेट करवाते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति उनके घर पहुंचकर मौके पर ही प्रदान की। जिससे दिव्यांग बच्ची के दवा खर्च एवं पालन पोषण में होने वाले खर्च में मदद मिलेगी।

वहीं समिति द्वारा 18 एसपीडी युवा समाजसेवी नरेन्द्र ज्याणी से मिली सुचना के आधार पर समिति द्वारा मंदबुद्धि व चलने फिरने में असक्षम बीपीएल परिवार की सदस्य सुनीता पुत्री कृष्णसिंह राजपूत निवासी जाखडा़वाली एवं चलने फिरने में असक्षम दिव्यांग बच्चा कालूराम पुत्र मदनलाल 13 एसपीडी को जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ ले जाकर मेडिकल टीम के सहयोग से दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी करवाया एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति उनके घर पहुंचकर मौके पर ही प्रदान की तो दिव्यांगों एवं उनके परिवार के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। दिव्यांगों के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड  तथा दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन करवाने एवं लाभ दिलवाने में जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ एआरटी शाखा कनिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार,पीलीबंगा तहसील कार्यालय पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक रामलाल एवं पंचायत समिति पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक उर्मिला,जाखडा़वाली ई-मित्र संचालक भालाराम छिंपा एवं महेश सुथार,जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल,निहालपुरा ई-मित्र संचालक प्रेम कुमार एवं अंकित कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

वहीं समिति द्वारा गुरुवार को जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन में उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम से आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करवाते विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित 11 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिलवाकर लाभान्वित किया गया।  समिति द्वारा हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न उपखंड क्षेत्र में शहरी क्षेत्र के साथ गाँव-गाँव पहुंचकर दिव्यांगों एवं वृद्धजनों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान करने पर सभी ने सराहना की। 

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ एवं एआरटी शाखा कनिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार तथा रोगी मित्र नरेन्द्रसिंह राजपूत,पीलीबंगा तहसील कार्यालय पेंशन शाखा कनिष्ठ सहायक रामलाल एवं पंचायत समिति पेंशन शाखा कनिष्ठ सहायक उर्मिला,अध्यापिका श्रीमती प्रवीण कौर,18 एसपीडी युवा समाजसेवी नरेन्द्र ज्याणी,निहालपुरा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी राहुल भाम्भू,समिति सदस्य दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा,निहालपुरा दिव्यांग जगतार सिंह व लखविन्द्र सिंह बूटर मौजूद रहे।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.