पीईएफआई राजस्थान स्टेट गेम्स 2026
पीरकामड़िया की बेटी पवनप्रीत ने गांव का बढ़ाया मान,
पीईएफआई राजस्थान स्टेट गेम्स 2026 में क्रिकेट में जीता स्वर्ण पदक
टिब्बी। ब्लॉक के गांव पीरकामड़िया की बेटी ने भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के तत्वाधान में भीलवाड़ा में संपन्न हुई पीईएफआई स्टेट गेम्स 2026 में क्रिकेट में परचम लहराते हुए स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल की मधुर ध्वनि में उत्साह से भव्य स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार गांव की बेटी पवनप्रीत सुपुत्री मेवा सिंह सिद्धू ने भीलवाड़ा में आयोजित 'PEFI राजस्थान स्टेट गेम्स-2026' टूर्नामेंट में क्रिकेट खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक जीतकर पूरे गाँव और जिले का नाम रोशन करने के साथ साथ शानदार जीत के साथ ही बेटी का चयन अब 'स्टेट टीम' में हो गया है। राजस्थान टीम की तरफ से देश में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगी।
गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने दिल नगाड़ों की मधुर ध्वनि मेभव्य स्वागत किया। यह पूरे गाँव के लिए एक ऐतिहासिक पल रहा जो बेटी के कड़े संघर्ष, मेहनत और लगन की कहानी बयान कर रहा था। ग्रामीणों ने बेटी को बधाई देते हुए कहा कि वह इसी तरह आगे बढ़कर देश और दुनिया में अपना औ का गाँव पीरकामड़िया का नाम रोशन करती रहेंगी।



