News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एमएसपी पर सरसों व चने की खरीद 25 मार्च से शुरू

एमएसपी पर सरसों व चने की खरीद 25 मार्च से शुरू

जिले के 25 केंद्रों पर 25 मार्च से शुरू होगी सरसों व चने की सरकारी खरीद; 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू

हनुमानगढ़। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी सीजन 2025-26 के तहत दलहन और तिलहन (सरसों व चना) की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 25 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 25 मार्च से तुलाई शुरू होगी। इसके लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। 

सरकार ने इस बार चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसान एक जनआधार कार्ड पर अधिकतम 40 क्विंटल जिन्स (सरसों और चना अलग-अलग) बेच सकेंगे।

जनआधार से होगा पंजीयन, सीधा किसान के बैंक खाते में होगा भुगतान

खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पंजीयन जनआधार कार्ड और गिरदावरी के आधार पर किया जा रहा है। पंजीयन के लिए जनआधार ओटीपी अनिवार्य होगा। भुगतान भारत सरकार की पीएसएस गाइडलाइन के अनुसार सीधे किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। यदि किसान बटाईदार है, तो उसे तुलाई के समय मूल अनुबंध पत्र जमा करवाना होगा।

विभाग ने सभी 25 केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए बैनर और सूचना पट्ट लगवाए हैं। किसी भी तकनीकी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए राजफेड   ने राज्य स्तरीय हेल्प डेस्क नंबर 1800-180-6001 जारी किया है, जहाँ किसान संपर्क कर सकते हैं।

सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार श्री अमीलाल सहारण ने बताया कि किसान अब क्यूआर कोड स्कैन करके खुद ही या ई-मित्र के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि केंद्र पर फसल लाने से पहले उसे अच्छी तरह सुखा लें और गुणवत्ता मानकों का ध्यान रखें, ताकि खरीद में कोई समस्या न आए।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.