News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी शुरू

एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी शुरू

राजस्थान दिवस पर ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारंभ, 

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

हनुमानगढ़। राजस्थान दिवस 2026 के अवसर पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र में ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव द्वारा किया गया। इस दौरान आरएएमपी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने अपने प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव जिला कलेक्टर के साथ साझा किए। कलेक्टर ने महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन कर अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित यह ओडीओपी प्रदर्शनी 15 मार्च से 19 मार्च 2026 तक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र परिसर में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य जिले के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन सोमवार को ओडीओपी एवं स्थानीय इकाइयों के प्रतिनिधियों, पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों तथा श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती आकाशदीप सिद्धू ने उपस्थित पेंशनर्स, छात्राओं और आमजन को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.