News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजस्थान दिवस पर कैम्पस प्लेसमेंट शिविर

राजस्थान दिवस पर कैम्पस प्लेसमेंट शिविर

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 350 युवाओं ने लिया भाग, 162 का चयन

हनुमानगढ़। राजस्थान दिवस-2026 के अवसर पर युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

जिला रोजगार अधिकारी श्री विनोद गोदारा ने बताया कि शिविर में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के 8 संस्थानों ने भाग लेकर स्टॉल लगाए। इनमें भारतीय जीवन बीमा निगम, एचडीएफसी बैंक, मदन ऑटो पार्ट्स, एलान्स स्किल्स एजुकेशन टेक प्रा. लि., राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति निगम, सालासर मसाला उद्योग, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. तथा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल रहे।

शिविर में निजी कंपनियों द्वारा 43 अभ्यर्थियों, प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा 40 तथा स्वरोजगार योजनाओं के लिए 79 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। इस प्रकार कुल 162 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण, ऋण सुविधा अथवा निजी संस्थानों में अंतिम चयन के लिए चयनित किया गया है।

श्री गोदारा ने बताया कि ऐसे शिविर युवाओं और संस्थानों के बीच संवाद का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि वर्ष भर ऐसे और कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिकाधिक युवाओं को लाभ मिल सके।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.