News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने पदभार किया ग्रहण

हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने पदभार किया ग्रहण

हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा (IPS)  ने संभाला पदभार 

हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत सर्वप्रथम कार्यालय पुलिस अधीक्षक में गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई तथा उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से रूबरू होकर संवाद किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए श्री मीणा ने बताया कि जिले में संगठित अपराध, नशा एवं अवैध आर्म्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्यवाहियां की जाएंगी। जिले के सभी थानों का भ्रमण कर आवश्यक डेटा संकलित कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे (भारतमाला) से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। नशा तस्करी पर नियंत्रण के लिए पिछले 10 वर्षों का डेटा एकत्रित कर सघन कार्ययोजना बनाई जाएगी।

रात्रिकालीन अपराधों की रोकथाम हेतु गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन में जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

इस अवसर पर श्री अरविंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़; श्रीमती राज कंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक QIDT; श्रीमती मीनाक्षी, वृताधिकारी, वृत्त हनुमानगढ़; श्री कर्ण सिंह, वृताधिकारी, एससी/एसटी सेल; श्री रामचंद्र कस्वा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन; श्री अशोक बिश्नोई, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन; श्री राकेश सांखला, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़; श्रीमती रजनदीप कौर, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, महिला थाना; श्री अनिल चिंदा, पुलिस निरीक्षक, प्रभारी यातायात शाखा; श्री सुभाष कच्छावा, पुलिस निरीक्षक, अपराध सहायक; श्री अनिल कुमार, पुलिस निरीक्षक, संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन हनुमानगढ़ सहित कार्यालय पुलिस अधीक्षक के अधिकारी-कर्मचारी एवं मंत्रालयिक स्टाफ उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.