News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजस्थान दिवस पर सजी सांस्कृतिक संध्या

राजस्थान दिवस पर सजी सांस्कृतिक संध्या

राजस्थान दिवस पर सेंट्रल पार्क में सजी सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों ने बांधा समां

हनुमानगढ़, 19 मार्च। इस वर्ष राजस्थान दिवस नई परंपरा के तहत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर गुरुवार को मनाया गया। पूर्व में यह दिवस 30 मार्च को मनाया जाता था, लेकिन राज्य सरकार ने सांस्कृतिक व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इसे पिछले वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाना शुरू किया है।

राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत हनुमानगढ़ टाउन स्थित सेंट्रल पार्क में सायं 6:15 बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक संध्या में मशक वादन, कच्छी घोड़ी लोक नृत्य, लंगा-मांगणियार संगीत, कालबेलिया नृत्य, बीन-बांसुरी वादन, कृष्ण रास, फूलों की होली, मयूर नृत्य तथा भांगड़ा सहित विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक् में जिला परिषद सीईओ श्री ओ.पी. बिश्नोई, जनप्रतिनिधि श्री प्रदीप ऐरी व श्री संजय शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उपनिदेशक श्री विक्रम सिंह, पर्यटन अधिकारी श्री पवन शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री भीष्म कौशिक ने किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.