राष्ट्रीय सेवा योजना
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) में चल रहे विशेष शिविर दूसरे दिन जारी
टिब्बी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टिब्बी में 7 दिवसीय शिविर के दूसरे दिन भी स्वयंसेवकों ने श्रम के प्रति निष्ठा वो नैतिकता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि कुलवंत सुथार ने स्वयंसेवकों को नैतिक शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया तथा साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना को किस तरह व्यवहार में लागू किया जाए यह बताया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रमेश राठौड़ ने सभी स्वयंसेविकाओं से विद्यालय के पुस्तकालय एवं स्टोर तथा विद्यालय की साफ सफाई एवं रखरखाव का कार्य करवाया ।स्वयंसेविकाओं ने स्वयं भोजन तैयार किया एवं आपस में वितरित किया। इसके बाद वार्ता सत्र में कंप्यूटर अनुदेशक श्री प्यारेलाल जी के द्वारा स्वयंसेविकाओं को डिजिटल साक्षरता के बारे में बताया गया।
