पीएम किसान सम्मान निधि
13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त होगी जारी
हनुमानगढ़। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का भुगतान 13 मार्च, 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी (असम) से डीबीटी के माध्यम से जारी किया जाएगा। इस दौरान देशभर के पात्र किसानों को कुल 18,650 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे। कार्यक्रम के अवसर पर जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा तथा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं।
सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार श्री अमीलाल सहारण ने बताया कि जिले की सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
