News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एमएसपी पर गेंहू की खरीद शुरू

एमएसपी पर गेंहू की खरीद शुरू

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू, किसानों में उत्साह

जिले की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में एक साथ शुरू हुई खरीद

हनुमानगढ़ जिले की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद प्रारंभ हो गई है। उपनिदेशक कृषि विपणन श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन, टिब्बी, पीलीबंगा एवं हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित कृषि उपज मंडियों में एफसीआई, तिलम संघ एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा एक साथ खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। जंक्शन स्थित कृषि उपज मंडी में शुभारंभ जनप्रतिनिधि श्री अमित सहू द्वारा किया गया, जहां किसानों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया।

हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी में विधिवत पूजा के साथ शुरुआत

हनुमानगढ़ टाउन स्थित कृषि उपज मंडी में तीनों खरीद एजेंसियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीद का शुभारंभ किया गया। प्रारंभिक चरण में विभिन्न किसानों की गेहूं ढेरियों का गुणवत्ता परीक्षण कर खरीद की गई। बारदाना उपलब्धता को लेकर व्यापारियों की शिकायत पर मौके पर ही समाधान कर व्यवस्था सुचारू की गई। अधिकारियों ने एफसीआई एवं रसद विभाग से समन्वय कर तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया, जिससे सभी ब्लॉकों में खरीद निर्बाध रूप से शुरू हो गई है। राज्य सरकार द्वारा गुणवत्ता मानकों में दी गई छूट से किसानों व व्यापारियों में विशेष उत्साह देखा गया।

टिब्बी कृषि उपज मंडी में 18,261 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

टिब्बी स्थित कृषि उपज मंडी में एफसीआई, आरएसएफसीएससी एवं तिलम संघ को खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। यहां कुल 18,261 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। “पहले आओ, पहले पाओ” प्रणाली के तहत टोकन जारी कर किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है। गुणवत्ता जांच के दौरान गेहूं की नमी 11.3 से 11.5 प्रतिशत के बीच पाई गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप है। प्रारंभिक दिन में ही कई किसानों से गेहूं खरीद कर प्रक्रिया का सफल संचालन किया गया।

अन्य मंडियों में भी तेजी से बढ़ेगी खरीद

गोलूवाला कृषि उपज मंडी में अधिक नमी के कारण, जबकि रावतसर एवं संगरिया में गेहूं की कम आवक और गीले अनाज के कारण एक-दो दिन में खरीद प्रारंभ की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी मंडियों में शीघ्र ही खरीद पूरी गति से शुरू हो जाएगी।

गुणवत्ता में छूट से किसानों को राहत

किसानों को केंद्र सरकार द्वारा जारी गुणवत्ता मानकों में छूट की जानकारी दी गई। जिसमें चमक हानि, सिकुड़े दाने एवं टूटे अनाज की सीमा में राहत शामिल है। इससे किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा। श्री विष्णु शर्मा ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 31 मई, 2026 तक जारी रहेगी तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post