News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पैन-इंडिया ई-पोस्टर एवं पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता

पैन-इंडिया ई-पोस्टर एवं पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता

राजकीय मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

हनुमानगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज हनुमानगढ़ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज टोंक में आयोजित पैन-इंडिया ई-पोस्टर एवं पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में जीएमसी हनुमानगढ़ के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह प्रतियोगिता “एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायोकैमिस्ट्री” विषय पर आधारित थी, जिसमें देशभर के मेडिकल विद्यार्थियों ने अपने शोध एवं विषय ज्ञान का प्रदर्शन किया। जीएमसी हनुमानगढ़ के विद्यार्थियों ने बायोकैमिस्ट्री विषय पर उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुत कर अपनी अकादमिक क्षमता और शोध अभिरुचि का परिचय दिया। प्रतिभागियों में अनिल जांगिड़, योगेश शर्मा, अंजलि मारग (2023 बैच), रजनीश कटारिया तथा याशमीन सिद्धू (2025 बैच) शामिल रहे।

प्रतियोगिता में याशमीन सिद्धू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस सफलता में बायोकैमिस्ट्री विभाग की डॉ. सुमन जैन का मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत का निरंतर प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.