News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जनगणना हेतु कार्यशाला संपन्न

जनगणना हेतु कार्यशाला संपन्न

जनगणना 2027 हेतु कार्यशाला सम्पन्न,  

1 मई से 15 मई तक स्व गणना की सुविधा के लिए लोगो को करें जागरूक

पीलीबंगा। जनगणना 2027 कार्य को त्वरित, सुगम और तकनीकी रूप से त्रुटिरहित संपन्न कराने हेतु भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा “स्व-गणना” (Self - Enumeration) पोर्टल की सुविधा प्रदान की गई है जिसके संबन्ध में उपखण्ड पीलीबंगा के समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण की दिनांक 28.04.2026 को नगरपालिका मण्डल पीलीबंगा में कार्यशाला का आयोजन  उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में किया गया। आमजन से अपील की गई कि इस डिजिटल पहल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार का जनगणना विवरण दिनांक 01 मई से 15 मई 2026 तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के अधिकतम उपयोग से न केवल प्रगणकों के समय की बचत होगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर डेटा की सटीकता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.