हीटवेव के चलते स्कूल व आंगनबाड़ी का संचालन समय के
हीटवेव के चलते स्कूल व आंगनबाड़ी का टाइम बदला:
नर्सरी से 8वीं तक सुबह साढ़े 7 बजे से 12 बजे तक, आंगनबाड़ी का समय सुबह 7 से 11 बजे तक किया संचालन
हनुमानगढ़। जिले में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालय समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से विचार-विमर्श के बाद आदेश जारी करते हुए कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया है। यह व्यवस्था 27 अप्रैल, 2026 से सत्रांत तक लागू रहेगी। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ का समय पूर्ववत ही रहेगा।
जिला कलेक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश की अक्षरशः पालना सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में सुनिश्चित कराई जाए। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हीटवेव के चलते आंगनबाड़ी समय बदला, अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालन
हनुमानगढ़। जिले में जारी भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आदेश जारी करते हुए 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 अप्रैल, 2026 से आगामी आदेश तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन के लिए सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक (4 घंटे) किया जाएगा। इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित था।जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिवर्तित समय के अनुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि छोटे बच्चों को भीषण गर्मी के प्रभाव से बचाया जा सके।

