News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विधायक अभिमन्यु पूनियां के जन्म दिन को जनसेवा के लिए किया समर्पित

विधायक अभिमन्यु पूनियां के जन्म दिन को जनसेवा के लिए किया समर्पित

सेवा और परोपकार के साथ समाज के लिए प्रेरणादायक

संगरिया विधायक के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त का किया संग्रह

टिब्बी। संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनियां के जन्म दिन पर विधानसभा यूथ टीम सदस्यों के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित कर जन्मदिन को सेवा और परोपकार के साथ मनाने की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।जन्मदिन केवल खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी दिन के रूप में मानवता की सेवा के लिए 73 यूनिट रक्त का संग्रह कर समर्पित किया। रविवार को राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनियां के जन्मदिन को समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने जश्न की बजाय सादगी से जनसेवा को समर्पित करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

क्षेत्र के युवाओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बढ़चढकर भाग लिया और रक्तदान किया। सुबह सवा आठ बजे टिब्बी से ऐलनाबाद मार्ग पर स्थित सिद्धू मैरिज पैलेस व मून रेस्टोरेंट परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर से महात्मा गांधी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने 73 यूनिट रक्त का संग्रहण किया। रक्तदान करने वालो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस महासचिव विकास बोयत ने बताया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर विधायक पूनिया के पिता अरविंद पूनिया, ताराचंद बुकन, राहुल पूनिया, यूथ कांग्रेस महासचिव संगरिया विकास बोयत, सुरेन्द्र वर्मा सहित यूथ कांग्रेस टीम सदस्य संगरिया टिब्बी मौजूद रहे। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post