News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्राम रथ अभियान शुरू

ग्राम रथ अभियान शुरू

"बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान" के तहत ग्राम रथ अभियान शुरू, 

15 दिवसीय ग्राम रथ विधानसभा क्षेत्रों में 13 विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का करेंगे प्रचार प्रसार

जयपुर। 27 अप्रैल 2026 से राजस्थान में शुरू हुआ 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए 183 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। 13 विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार एलईडी वैन के माध्यम से हर गांव में चौपाल लगाकर किसानों को उन्नत कृषि और योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 

ग्राम रथ अभियान के मुख्य बिंदु:

उद्देश्य: "बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान" ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और कृषि योजनाओं की जानकारी पहुंचाना।

क्रियान्वयन: 13 विभागों के सहयोग से एलईडी वैन द्वारा।

गतिविधियाँ: गांव-गांव में संध्या चौपाल, लोक कलाकारों के माध्यम से प्रचार, और सुझाव पेटिका के द्वारा ग्रामीणों की राय लेना।

ग्राम रथ अभियानः हनुमानगढ़ में रथों की रवानगी मंगलवार को


राज्य सरकार के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ जिले में  ग्राम रथ अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों के लिये रथों की रवानगी मंगलवार, 28 अप्रैल, 2026 को सवेरे 10.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से की जायेगी। नोडल अधिकारी सीईओ श्री ओपी बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिये चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के उद्देश्य से एलईडी मोबाइल वैन आधारित जन जागरूकता हेतु ग्राम रथ अभियान आरम्भ किया गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.