News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति ने जरूरतमंदों की सहायता

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति ने जरूरतमंदों की सहायता

जरूरतमंदों की सहारा बनी दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति

ग्यारह दिव्यांग को दिव्यांगता प्रमाण पत्र व 8 को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण

पीलीबंगा। उपखंड अधिकारी उमा मितल व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हनुमानगढ़ डॉ. नवनीत शर्मा  के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा 11 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं 8 को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड जारी करवाकर लाभान्वित किया। 


समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया कि मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से समिति द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय में पीलीबंगा, हनुमानगढ़, रावतसर सहित अन्य क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से वंचित 11 दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र व 8 दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड जारी करवाकर लाभान्वित किया गया। जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगीड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ.रतनलाल सुथार, मेडिसिन एमडी डॉ.रामस्वरूप गोदारा, न्यूरो फिजिशियन डॉ.राजेश कुमार यादव, सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ.विनोद कुमार नेहरा, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ.मनीष सोनी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.वेदपाल बिजारणियां,फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.संदीप सिहाग एवं डॉ.आदित्य जैन  द्वारा आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए विभिन्न श्रेणी के 11 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से 8 दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड जारी करवाकर जरूरतमंदों का सहयोग किया।

हरबंस लाल सहारण ने बताया कि समिति द्वारा हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही मुख्य लक्ष्य है इस पुनीत कार्य की सभी ने सराहना की। इस मौके परजिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगीड़ एवं हेल्पर अशोक कुमार शर्मा पक्का सहारणा,समिति सदस्य दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा,जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम पीलीबंगा तहसील परिसर टी संचालक कालूराम पंडितावाली,रावतसर समाजसेवी राकेश कुमार जेठीवाल का सराहनीय योगदान रहा।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.