News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक

कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक

खरीफ बुवाई से पहले संगरिया में कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक, 

गुणवत्ता व संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर


हनुमानगढ़। खरीफ-2026 फसलों की बुवाई को देखते हुए संगरिया में कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। बैठक में किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा विभागीय निर्देशों के अनुसार उर्वरकों के संतुलित वितरण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. प्रमोद कुमार ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे अपनी दुकानों पर स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करें, किसानों को पक्का बिल दें तथा उर्वरक विक्रय रजिस्टर का संधारण सुनिश्चित करें। उन्होंने गुणवत्ता युक्त कृषि आदान ही विक्रय करने तथा यूरिया के दुरुपयोग एवं डायवर्जन को रोकने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विक्रेताओं से आग्रह किया कि वे किसानों को रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ हरी खाद, वर्मीकम्पोस्ट और गोबर खाद के उपयोग के प्रति जागरूक करें, ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे। इस अवसर पर डॉ. अनूप कुमार, डॉ. चन्द्रशेखर, श्री बलकरण सिंह, डॉ. संजीव कुमार, श्री राजेन्द्र बैनीवाल एवं श्री मोहन सिंह मान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post