News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरूकता का संदेश

एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरूकता का संदेश

चिकित्सा विभाग एवं राजीविका की संयुक्त पहल

राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री वैभव अरोड़ा ने अपनी पुत्री का टीकाकरण करवाकर दिया सकारात्मक संदेश

एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर 600 से अधिक महिलाओं को किया जागरूक

हनुमानगढ़। चिकित्सा विभाग एवं राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में आज एक महत्वपूर्ण वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सभी 22 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की कार्यकारिणी सदस्य, राजीविका कैडर सहित लगभग 600 से अधिक महिलाएं जुड़ीं। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग से बीकानेर जोन, बीकानेर से संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी, आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री वैभव अरोड़ा तथा कैनाल कॉलोनी सीएचसी इंचार्ज डॉ. इन्द्रसेन झाझड़ा उपस्थित रहे।

बीकानेर जोन, बीकानेर से संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। साथ ही टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निराकरण करते हुए सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की बच्चियों का एपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं। आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी ने कहा कि भ्रामक बातों से दूर रहकर अपनी बच्चियों का टीकाकरण करवाएं।

इस अवसर पर राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री वैभव अरोड़ा ने सभी सीएलएफ पदाधिकारियों एवं राजीविका कैडर को निर्देशित किया कि वे सीएएफ/वीओ/एसएचजी बैठकों में एचपीवी टीकाकरण को कार्ययोजना में शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चियों को इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच का लाभ मिल सके।

बेटी को टीका लगवाकर दिया संदेश

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान एक प्रेरणादायक पहल सामने आई, जब जिला परियोजना प्रबंधक श्री वैभव अरोड़ा ने अपनी पुत्री सुहानी अरोड़ा को एचपीवी टीकाकरण करवाकर एक सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी सीएलएफ पदाधिकारी, राजीविका कैडर एवं महिलाओं से अपील की कि वे भी अपने-अपने बच्चों का समय पर एचपीवी टीकाकरण करवाएं और अपने गांव व समुदाय में अन्य अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस पहल से कार्यक्रम में जुड़े प्रतिभागियों में सकारात्मक संदेश गया और कई महिलाओं ने अपने बच्चों का टीकाकरण करवाने का संकल्प लिया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.