News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हनुमानगढ़ में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रैली, योग सत्र, स्वास्थ्य जांच और फायर मॉक ड्रिल के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

हनुमानगढ़। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, हनुमानगढ़ द्वारा जिलेभर में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। चिकित्सा संस्थानों में कार्यक्रमों आयोजित कर कार्यशाला आयोजित कर स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी, प्रचार रैली, योग सत्र का आयोजन, चिकित्सा संस्थानों की साफ-सफाई, डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत आग बुझाने की तकनीक की मॉकड्रिल एवं आमजन की स्वास्थ्य जांच की गई।

इस अवसर पर जिले के चिकित्सा संस्थानों में कार्यशालाओं का आयोजन कर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। हनुमानगढ़ जंक्शन में संचालित एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं ने जिला कलक्ट्रेट सहित सिविल लाइन्स में प्रचार रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। अन्य कार्यक्रमों के तहत योग सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपाय बताए गए। चिकित्सा संस्थानों में आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।

इसके अतिरिक्त एमजीएम जिला अस्पताल, सीएचसी पीलीबंगा, पीएचसी केलनिया, पीएचसी बरमसर सहित अनेक चिकित्सा संस्थानों डिजास्टर मैनेजमेंट के अंतर्गत आग बुझाने की तकनीकों पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। खण्ड पीलीबंगा में जिला स्तर से डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अखिलेश शर्मा एवं जसविन्द्र बराड़ उपस्थित रहे। डॉ. अखिलेश शर्मा ने हीट वेव संबंधी एडवाइजरी एवं गर्मी में होने वाली बीमारियों के प्रकोप से बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा चिकित्सा संस्थानों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.