News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 13 जून तक अवकाश

भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 13 जून तक अवकाश

भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी बच्चों को 13 जून तक अवकाश

3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए राहत, अन्य सेवाएं रहेंगी जारी

हनुमानगढ़। जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को राहत दी है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के आदेशानुसार शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों से जुड़े बच्चों के लिए 13 जून, 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व जारी आदेश के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया था। अब गर्मी की तीव्रता को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित अन्य सेवाएं जैसे टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) सहित अन्य गतिविधियां पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मानदेयकर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर नियमित कार्यों का संचालन करेंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश अवधि के दौरान केन्द्रों पर आने वाले बच्चों के लिए मिलने वाला नाश्ता और गर्म पोषाहार टेक-होम राशन के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि बच्चों के पोषण पर किसी प्रकार का असर न पड़े।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.