News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रावी-व्यास ट्रिब्यूनल का टिब्बी दौरा

रावी-व्यास ट्रिब्यूनल का टिब्बी दौरा

रावी-व्यास ट्रिब्यूनल का प्रस्तावित दौरा, मसीतांवाली हेड का करेंगे निरीक्षण, 

ट्रिब्यूनल के दौरे को लेकर प्रशासन ने की तैयारियां, मेहरवाला में निर्मित होगा हेलीपैड 

रावी-व्यास नदियों के जल संबंधी अंतरराष्ट्रीय विवादों के निस्तारण हेतु गठित ट्रिब्यूनल 

टिब्बी। रावी-व्यास नदियों के जल संबंधी अंतरराष्ट्रीय विवादों के निस्तारण हेतु गठित रावी-व्यास ट्रिब्यूनल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में उपखंड मजिस्ट्रेट टिब्बी द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार ट्रिब्यूनल के माननीय सदस्यगण 18 मई 2026 को तहसील टिब्बी क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान ग्राम पंचायत मेहरवाला स्थित निर्मित हेलीपैड एवं मसीतावाली हेड क्षेत्र में उनका आगमन प्रस्तावित है। प्रशासन द्वारा संबंधित स्थलों पर समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी आदेश में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कार्मिकों को 18 मई को प्रातः 8:30 बजे से निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं दौरे को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश प्रदान किए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.