News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एसकेडी यूनिवर्सिटी में गुरु-शिष्य सम्मान समारोह 2026

एसकेडी यूनिवर्सिटी में गुरु-शिष्य सम्मान समारोह 2026

गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव बना एसकेडी यूनिवर्सिटी का सम्मान समारोह

3000 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं गुरुजनों का हुआ सम्मान, शिक्षा-संस्कार का दिया संदेश

हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण क्लब “स्पंदन” के अंतर्गत संचालित “सद्भाव क्लब” के संयोजन में गुरु-शिष्य सम्मान समारोह2026 का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। समारोह में बारहवीं कक्षा में 60प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 3000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों कोप्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेंविद्यार्थियों के साथ उनके गुरुजन एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरेवातावरण को शिक्षा, संस्कार और सम्मानकी भावना से ओत-प्रोत कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्षदीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह में अतिथियों के रूप में अनिलचिन्दा यातायात प्रभारी हनुमानगढ़,कुलदीप मीणा चौकी प्रभारी डबली राठान, पुष्प साहू डायरेक्टर सरस्वती विद्यामंदिर किशनपुरा दिखनादा, राजविंदर शर्माखालसा स्कूल पीलीबंगा, संदीप चौधरी गुरुकुल एग्रीकल्चर अकादमी नोहर, मनोज कुमार डायरेक्टर प्रकाश मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलपीलीबंगा, जोगराज एसआरएमस्कूल सहजीपुरा, अमीलाल राव डायरेक्टर एनसीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबली राठान, सलीम लोदी डायरेक्टर डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबली राठान, जितेंद्र चायल डायरेक्टर रतनदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमानगढ़, मदन गोपाल शर्मा डायरेक्टर सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोलूवाला, योगेश शर्मा डायरेक्टर एस.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमानगढ़ तथा रविंद्र प्राचार्य राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में गुरु गोविंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं बल्कि निरंतर परिश्रम,अनुशासन, सकारात्मक सोच और संस्कारों से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने तथा कठिन परिस्थितियों मेंभी निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “आप सभी भारत देश की अमूल्य संपत्ति हैंऔर भविष्य में देश का नेतृत्व करने वाले युवा हैं। यदि आपका संकल्प मजबूत है तोकोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। बड़े सपने देखिए और उन्हें साकार करने के लिए पूर्णसमर्पण के साथ आगे बढ़िए।”रिटायर्ड आईजी गिरीश चावला ने अपने संबोधन में कहा कि यहअत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि आज देश की भावी पीढ़ी को सम्मानित किया जा रहाहै। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य से कभी विचलित न होने तथा समय के साथस्वयं को लगातार अपडेट रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में वही विद्यार्थी आगे बढ़ते हैं जो अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने कीप्रवृत्ति बनाए रखते हैं।विश्वविद्यालय प्रबंध निदेशक दिनेश जुनेजा ने अपने उद्बोधनमें कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्वनिर्माण का सबसे सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि श्री खुशाल दास विश्वविद्यालयसदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अनिल चिन्दा यातायात प्रभारी हनुमानगढ़ ने कहाकि विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिभाओं का किया गया यह सम्मान अत्यंत सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि मेहनत के बिना प्रगति असंभव है और जो व्यक्ति दिल एवं दिमाग दोनोंसे कार्य करता है वह निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणादी। मदन गोपाल शर्मा ने कहा कि सर्वप्रथम वे उन सभी प्रतिभाओं को बधाई देते हैं जो आज सम्मानित हुई हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ जिले को श्रीखुशाल दास विश्वविद्यालय जैसा उच्च शिक्षण संस्थान मिलना गौरव का विषय है और इसके लिए वे जुनेजा परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।  कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. मयंक माथुर, आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. अवदेश शर्मा सहितविश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य, प्राध्यापकगणएवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करतेहुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

गुरु-शिष्य सम्मान समारोह 2026 के प्रभारी प्रो. डॉ. विक्रम सिंह औलख ने बताया कि समारोह का उद्देश्यविद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह,अनुशासन,संस्कार एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना है।उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा को नई ऊर्जा और दिशाप्रदान करने का प्रयास किया गया है। उत्साह क्लब के समन्वयक डॉ. सत्यनारायण नाईएवं सह-समन्वयक मदन लाल शर्मा ने भी समारोह की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारीदी।समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके गुरुजनोंका भी सम्मान किया गया, जिससे गुरु-शिष्यसंबंधों की गरिमा और अधिक सुदृढ़ हुई। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों केचेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास औरउत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी इस पहल कीसराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जाप्रदान करते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन मोटिवेशनल स्पीकर अनिल जिज्ञासुद्वारा प्रभावशाली शैली में किया गया। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वलभविष्य की कामना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.