मदर्स डे पर चित्रकला प्रतियोगिता
मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सलेमगढ़ मसानी में कार्यक्रम
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग
टिब्बी। गांव सलेमगढ़ मसानी में स्थित आदर्श बाल सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने अपनी माता के प्रति श्रद्धा व प्रेम का उदाहरण देते चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने अपनी माता के प्रति विचार विभिन्न कलाकृतिया व चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किये। विद्यालय प्रधानाध्यापक राम प्रकाश शर्मा व अर्चना शर्मा ने बच्चों को अपनी माता की प्रति सम्मान का भाव व उनका आदर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मां ही बच्चे की प्रथम गुरु व मार्गदर्शन होती है।इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत चित्रों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ हरदीप कौर, समुंदर सिंह, विकास कुमार, ममता अठवाल, किरण, रितु कौर, कंचन अठवाल, रेनू बाला, संजना कंवर, शालू सुथार, अमिता कुमारी, किरण कौर आदि उपस्थित रहे।
![]() |

