News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जनगणना 2027

जनगणना 2027

टिब्बी ब्लॉक में स्व गणना जागरूकता कार्यक्रम शुरू

जनगणना में सबकी भागीदारी जरूरी, आमजन से की अपील

स्व गणना हेतु पीरकामड़िया, पन्नीवाली, चंदूरवाली तथा सुरेवाला में विद्यार्थियों एवं, टिब्बी में राजीविका स्वय सहायता समूह महिलाओं को किया जागरूक

टिब्बी। जनगणना 2027 को सुचारू, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पहली बार डिजिटल एवं स्व गणना की सुविधा प्रारंभ की है। जनगणना प्रक्रिया में 1 मई से 15 मई तक नागरिकों द्वारा स्व गणना हेतु टिब्बी चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया। जिससे अधिक से अधिक नागरिक स्व गणना में अपने परिवार की डिटेल त्रुटिरहित भरकर राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाए। 


टिब्बी चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक ने जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पीरकामड़िया, पन्नीवाली, चंदूरवाली तथा सुरेवाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियो, स्कूल स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं महिलाओं को स्व गणना हेतु प्रेरित किया। तथा विद्यार्थियो स्व गणना की प्रक्रिया हेतु सामग्री, पंपलेट भी वितरित किए गए। वही राजीविका कार्यालय में स्वय सहायता समूह की महिलाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्व गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर पीरकामड़िया ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि रोहिताश चाहर, प्रधानाचार्य विनोद पूनिया, पन्नीवाली में जिला परिषद सदस्य विजय सिंह राठौड़, प्रधानाचार्य हरलाल ढाका, चंदूरवाली प्रशासक हंसराज धारणिया, सुरेवाला  प्रशासक सूरजाराम पंवार, प्रधानाचार्य गुरमुख सिंह सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। 

आमजन से की अपील

स्व गणना हेतु 8 से 10 मिनट का समय राष्ट्र के लिए और पूछे गए 34 प्रश्नों के माध्यम से अपने परिवार की डिटेल भरकर भागीदार बने। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बॉर्डर पर खड़े होकर सैनिक राष्ट्र की सेवा करता है उसी प्रकार आपको भी जनगणना के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भागीदारी से राष्ट्र सेवा करने का अवसर मिला है । जिसमें आप अपनी भागीदारी निभाए। अपने परिवार व आस पास के लोगों तथा अपने सगे संबंधियों के परिवार की स्व गणना करने के लिए प्रेरित करे। 


स्व-गणना सुविधा (दिनांक 01 मई से 15 मई 2026) (Self-Enumeration) प्रक्रिया:-

1. पोर्टल में प्रवेश एवं प्रारंभिक पंजीकरण :

https://se.census.gov.in पर जाएं, अपने राज्य राजस्थान का चयन करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।

2. परिवार पंजीकरण : 

परिवार के मुखिया का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर (ई-मेल आईडी ऑप्शनल) दर्ज करें।

3. भाषा चयन एवं ओटीपी सत्यापन: 

अपनी पसंदीदा भाषा हिंदी/ English का चयन करें और संबंधित मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी (OTP) दर्ज करें।

4. स्थान संबंधी विवरण प्रदान करें : 

अपने जिले का चयन करें, पिन कोड दर्ज करें और गांव/मंडल/क्षेत्रीय जानकारी भरें।

5. मानचित्र पर अपने निवास स्थान को चिह्नित करें : 

मानचित्र पर लाल मार्कर को खींचकर (Drag करके) अपने आवासीय क्षेत्र को सटीक स्थान पर स्थापित करें और स्थान की पुष्टि करें।

6. प्रश्नावली पूर्ण करें : 

मानकप्रतिपादन पर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की सहायता के लिए ट्यूटोरियल, (FAQs) अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न का अवलोकन करें।

7. पूर्वावलोकन एवं समीक्षा : 

पूर्वावलोकन (Preview) स्क्रीन का उपयोग करके दर्ज की गई सभी जानकारी की जांच करें। यदि आप किसी गलती Error का पता लगाते हैं तो उसे संशोधित करने और सबमिट करने का मौका है।

8. अंतिम सबमिट : 

पुष्टि करें और सबमिट करें। Final Submit के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।

9. प्रगणक का दौरा : 

जब जनगणना प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएं, तो उन्हें अपनी स्व गणना ID, SE ID (11 digits Self Enumeration ID starting with H) प्रदान करे।


जनगणना 2027 में सक्रिय भी






    

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.