News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जनगणना 2027 कार्य का किया निरीक्षण

जनगणना 2027 कार्य का किया निरीक्षण

जनगणना 2027 कार्य का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, 

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

टिब्बी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य का शनिवार को उपखंड जनगणना अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी टिब्बी सत्यनारायण सुथार द्वारा ग्राम सलेमगढ़ मसानी में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर सर्किल 21 में प्रगणक महावीर सामरिया द्वारा किए जा रहे एचएलबी संख्या 213 तथा सुपरवाइजर सर्किल 20 में अशोक सबलाणिया द्वारा किए जा रहे एचएलबी संख्या 218 के कार्य का अवलोकन किया गया।

उपखंड अधिकारी ने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना के आंकड़े देश के विकास एवं योजनाओं के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे प्रगणक एवं सुपरवाइजर को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि विकास योजनाओं का प्रभावी निर्माण किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश भार्गव एवं सुभाष मांडन से कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। प्रभारी द्वारा बताया गया कि टिब्बी ग्रामीण क्षेत्र को 397 एचएलबी एवं 44 सुपरवाइजर सर्किल में विभाजित किया गया है, जिनमें 256 प्रगणक कार्यरत हैं। साथ ही सभी सुपरवाइजर एवं चार्ज स्तर पर जनगणना प्रकोष्ठ द्वारा कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

इस अवसर पर जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश भार्गव, सुभाष मांडन, सुपरवाइजर सुखविंदर सिंह, भवानी सिंह शेखावत, पवन सिंह, गौरीशंकर सुथार, अशोक सबलाणिया, महावीर प्रसाद, चंद्र मोहन एवं हरदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.