दिव्यांग सहायता एवं जागरूकता शिविर
नोहर में दिव्यांग व वृद्धजनों की सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन,
2 दिव्यांगो को ट्राई साईकिल, एक को श्रवणयंत्र, 07 वृद्धजनों को वाकिंग स्टिक, 150 को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का किया वितरण
नोहर। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में दिव्यांग उपकरण एवं विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण हेतु सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को मुख्य ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कड़वासरा की अध्यक्षता में किया गया।
![]() |
दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण एवं शिवाजी बस स्टैंड नोहर रोड़वेज बुकिंग प्रभारी रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली के निर्देशानुसार शिवाजी बस स्टैंड पर आयोजित शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नोहर के सहयोग से स्थानीय क्षेत्र के चलने फिरने में असक्षम 02 दिव्यांगों को दिव्यांग सहायक उपकरण ट्राई साइकिल एवं श्रवण बाधित श्रेणी के 01 दिव्यांग को श्रवण यंत्र कानों की मशीन एवं 07 वृद्धजनों को वाकिंग स्टिक तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से विभिन्न श्रेणी के 150 रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ प्रदान किया गया। सहायता पाकर दिव्यांगों व वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर खुशी झलकी।
वहीं शिविर में विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करवाने में रोड़वेज टिकट बुकिंग प्रभारी गगनदीप शर्मा एवं स्टॉफ वेदप्रकाश, ब्लॉक नोहर विशेष शिक्षक टीम अध्यापक नरेश व रविन्द्र एवं तनिशा तथा शर्मिला, समाजसेवी राजेंद्र बंसल एवं प्रदीप कुमार दीक्षित द्वारा दिनभर अपनी सेवाएं प्रदान की। वहीं शिविर में मौके पर विभिन्न श्रेणी के 108 नए आवेदन लिए गए। जिनका आगामी दिनों में लाभ दिलवाया जाएगा।
उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव एवं मुख्य ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रदीप कड़वासरा तथा विशेष शिक्षा प्रभारी भागमल सैनी सहित अतिथियों द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग उपकरण एवं वृद्धजनों को वाकिंग स्टिक तथा विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया तथा शिविर के सफल संचालन के लिए समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण व रोड़वेज स्टाफ एवं विशेष शिक्षकों तथा समाज सेवकों द्वारा किए गए पुनीत कार्यो की सराहना की। शिविर में आने वाले लाभार्थियों के लिए नगरपालिका मंडल नोहर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ.भीमराव अंबेडकर छात्रावास नोहर सहायक कर्मचारी हुणताराम, सेवानिवृत्त उप-प्राचार्य सुरेश कुमार शर्मा, रोड़वेज सेवानिवृत्त कर्मचारी रामसिंह परलीका, सहित दिव्यांगजन, वृद्धजन, वरिष्ठ नारिक तथा आमजन मौजूद रहे।



