News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ा

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ा

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य एक लाख मीट्रिक टन बढ़ा

जिले की सभी मंडियों को मिलेगा लाभ, किसानों को होगी राहत

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य एक लाख मीट्रिक टन बढ़ा दिया है। यह जानकारी कृषि विपणन विभाग के उपनिदेशक श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों से प्राप्त मांग और जिला प्रशासन के अनुरोध पर राज्य सरकार को लक्ष्य बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। कार्यवाहक जिला कलेक्टर श्री उम्मेदी लाल मीणा ने बताया कि मंडी प्रांगणों और अन्य खरीद केंद्रों पर बढ़ती आवक को देखते हुए लक्ष्य बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पीलीबंगा, गोलूवाला, हनुमानगढ़ जंक्शन, हनुमानगढ़ टाउन, टिब्बी, संगरिया और रावतसर सहित जिले की सभी मंडियों ने खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग रखी थी।

राजस्थान सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अब किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक सुविधा मिलेगी तथा मंडियों में आवक के बावजूद खरीद प्रभावित नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि मंडियों में गेहूं की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए खरीद व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बढ़े हुए लक्ष्य के अनुरूप बारदाना उपलब्धता, गेहूं उठाव और खरीद प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मंडियों में पहुंचा गेहूं समय पर खरीदा जा सके।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.