News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग सहायता शिविर

दिव्यांग सहायता शिविर

हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में दिव्यांग सहायता शिविर

9 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र व 25 को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का किया वितरण

हनुमानगढ़। दिव्यागों की सेवा के मिशन पर कार्य कर रही दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांगों को  दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र पत्र रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण कर लाभान्वित किया। समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया कि गरीब व असहाय एवं पीड़ित व्यक्ति की मदद करना मानव का धर्म है मानव धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है इसी सेवा भावना के उद्देश्य से समिति द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

9 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र व 25 को मिले रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड

दिव्यांग सहायता शिविर में डबलीराठान, पीलीबंगा, हनुमानगढ़, टिब्बी सहित अन्य क्षेत्र के बच्चों सहित विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित जगसीर सिंह व संदीप सिंह डबलीवास मौलवी एवं संदीप डबली वास कुतुब (डबलीराठान), अनिल कुमार एवं सरस्वती देवी खरलियां (पीलीबंगा), मंगल हनुमानगढ़ टाउन, ईमीलाल जोरावरपुरा (हनुमानगढ़), दर्शन सिंह एवं जसवीर कौर सिलवाला खूर्द (टिब्बी) सहित 09 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वितरण कर लाभान्वित किया गया। 

चिकित्सा विभाग के त्वरित सहयोग से दिव्यागो को मिली राहत

जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार जांगीड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र सिंह कुमावत एवं डॉ.रतनलाल सुथार, मेडिसिन एमडी डॉ.राकेश कुमार फगेड़िया, डॉ.रामस्वरूप गोदारा, न्यूरो फिजिशियन डॉ.राजेश कुमार यादव, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रिपूदमन सिंह धारीवाल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.संदीप सिहाग एवं डॉ.आदित्य जैन द्वारा आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए विभिन्न श्रेणी के 09 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र का लाभ दिया। वही समिति द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न श्रेणी के 25 दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ प्रदान किया। 

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। हरबंस लाल सहारण ने बताया कि समाज सेवा के माध्यम से हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर अधिकाधिक लाभान्वित करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही समिति का मुख्य ध्येय है। जिला चिकित्सालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शंकरलाल सोनी एवं डबलीराठान नायब तहसीलदार रणवीर फुलेजी ने दिव्यांग बच्चों को बाल्यकाल में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़कर समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण एवं उनकी टीम द्वारा दिव्यांगों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से किए जा रहे पुनीत कार्यो की सराहना की। इस पुनीत कार्य में जिला चिकित्सालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शंकरलाल सोनी, रोगी मित्र नरेंद्र सिंह राजपूत कोहला, समिति सदस्य दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा एवं सुरेन्द्रपाल खरलियां, जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल, खरलियां समाजसेवी महावीर मेघवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.