News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ टिब्बी उपखंड पर प्रदर्शन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ टिब्बी उपखंड पर प्रदर्शन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान टिब्बी उपशाखा का उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन: 

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग  

मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टिब्बी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपखंड शाखा द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की आवाज को बुलंद कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम सत्यनारायण सुथार को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के अनुसार सरकार का समय-समय पर ध्यान आकृष्ट किया है प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही संगठन ने नियमित संवाद और वार्ता कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया है लेकिन प्रदेश की सरकार और उसके अधिकारियों की उदासीनता के कारण सरकार के 2 वर्षों से अधिक के कार्यकाल में शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों का समाधान नहीं होने से प्रदेश के लाखों शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। सरकार द्वारा अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है जिससे शिक्षकों में भारी निराशा है। जिससे शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों के न्याय एवं विधि सम्मत विषयों पर सरकार द्वारा समयबद्ध कार्य पूर्ण नहीं होने से शिक्षक आक्रोशित एवं उद्वेलित है। 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा लाखों शिक्षकों की व्यथा को प्रकट करते हुए गुरुवार को संगठन की उपखंड टिब्बी द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की हैं कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर शिक्षा व शिक्षकों की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई के निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें। इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण प्रदेश के शिक्षक आज से ही विभिन्न चरणों के आंदोलन की ओर अग्रसर हो गए हैं। शिक्षा शिक्षक व शिक्षार्थी की अगर निम्न समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का श्रम करावे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश भार्गव ने संगठन की नीतियों पर चर्चा करते हुए चरणबद्ध कार्यक्रम उपखंड, जिला, एवं संभाग, प्रदेश स्तर पर ज्ञापन के बारे में बताया व शिक्षकों के हितों के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग

  • 1 शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्मावकाश सहित समस्त अवकाश यथावत रखे जाएं किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाए शिविरा कैलेंडर में संशोधन किया जाए 
  • 2 तृतीय श्रेणी वेतन श्रंखला सहित से सभी संवर्गों के स्थानांतरण किए जाएं 
  • 3 तृतीय श्रेणी शिक्षकों की विगत वर्षों से लंबित पदोन्नतियां की जाए। 
  • 4 2019 से अब तक क्रमोन्नत समस्त विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर स्टॉफिग पैटर्न के अनुसार पद सृजित कर पद स्थापित किया जाए गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए 
  • 5 आरजीएचएस को सुचारू पद्धति से लागू किया जाए।
  • 6 प्रबोधक व तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए।
  • 7 संविदा कार्मिकों को नियमित करने के साथ ही संगठन के लंबित मांग पत्र के बिंदुओं पर चर्चा कर समाधान किया जाए। 

इस ज्ञापन में उपखंड कार्य करने वाले सदस्यों ने भाग लिया जिसमें उपखंड अध्यक्ष सुनील धुंधावत, मंत्री उदाराम गोस्वामी, सभा अध्यक्ष पवन मुद्गल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश भार्गव, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर सुथार, सुभाष मांडण, प्रधानाचार्य गोविंद तनान, प्रधानाचार्य अमनदीप सियाग, रवि अग्रवाल, दिनेश मदान, विशाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रियंका बिश्नोई, कविता चौधरी, सुखजिंदर कौर, बिंदु शर्मा, नर्बदा मीणा, अभिमन्यु सिंह, अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, दीपक स्वामी, बूटा सिंह, कृष्ण लाल, भवानी सिंह, सुभाष चंद्र, राजेश दुगेसर, पवन बजाज, केदार प्रसाद मीणा, रवि मीणा, कुलदीप सोलडा, महेंद्र ढाका, नितेश सहारण, दयाल कुमार, मुबारक अली, सुरेश सेन, सुभाष चंद्र, नरेश कुमार, सतीश शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया और अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। 




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.