News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

जनगणना 2027: प्रथम चरण के मकान सूचीकरण कार्य का चार्ज जनगणना अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

टिब्बी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य का मंगलवार को चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार टिब्बी श्री हरीश कुमार टाक ने ग्राम पंचायत पन्नीवाली एवं पीरकामड़िया में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार्ज अधिकारी ने प्रगणकों को HLO ऐप में सही एवं सटीक जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में सही सूचनाएं उपलब्ध करवाएं तथा किसी भी प्रकार की गलत जानकारी न दें, क्योंकि जनगणना के आंकड़े देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा नई योजनाएं संचालित की जाती हैं तथा देश की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उन्नति सुनिश्चित की जाती है।

चार्ज अधिकारी श्री टाक ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से कार्य के दौरान आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने सभी कार्मिकों को पानी की बोतल एवं सूती कपड़ा साथ रखने की सलाह दी ताकि कार्य के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा जा सके।इस अवसर पर जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश भार्गव, प्रगणक संजय शर्मा, सुखदेव सिंह, किरण बाला, पवन कुमार सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.